Uncategorized

मारपीट के अलग-अलग घटना में मामला दर्ज….

(मुन्ना पांडेय) :  सरगुजा – अलग-अलग मारपीट के घटनाओं में लखनपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सनमान चौधरी वल्द घूरन चौधरी उम्र 48 वर्ष साकिन ग्राम कटिन्दा ने 4 मार्च को थाना उपस्थित आकर अपने साथ हुये मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया है। आरोपी दीपक चौधरी एवं हल्ला सारथी ने आवेदक के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट किया कि उसने अपने मोटरसाइकिल को बनवाने की बात दीपक चौधरी के पास कही थी दरअसल आरोपी दीपक चौधरी ने प्रार्थी के मोटरसाइकिल को तोड फोड़ कर क्षति ग्रस्त कर दिया गया है।

Advertisement

वहीं दूसरे मामले में लखनपुर भूईया पारा निवासी चिंता देवी पति संजय चौरासिया उम्र 35 वर्ष ने आरोपी रोहन साय पिता पवन साय अन्य ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तथाकथित आरोपी रोहन साय अपने अन्य साथियों के साथ हुडदंग मचाते हुए हल्ला कर रहे थे महिला ने जब हल्ला गुल्ला करने से मना की तो आरोपी युवकों ने अश्लील गालियां बकते हुए प्रारथिया महिला को गाली गलौज करते हुए मारपीट किया लखनपुर पुलिस ने दोनों मामलों में संलिप्त आरोपीयों के विरुद्ध धारा सदर 296 (बी) 351(3) 115(2) 3-(5) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button