मनोरंजन

रणबीर-आलिया की शादी 17 को, 13 को मेहंदी से शुरू होंगी रस्में…. हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे


मुंबई – रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की शादी की चर्चा इन दोनों जोरों पर हैं। अब खबर आ रही है कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेंबूर स्थित ‘RK हाउस’ में होगी। बताया जा रहा है कि 3-4 दिन की सेरेमनी के बाद रणबीर-आलिया पंजाबी रीति रिवाज से 17 अप्रैल को शादी करेंगे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग वेन्यू RK हाउस में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी पंजाबी रीति रिवाज से ही होगी। हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर दोनों फैमिली की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। दोनों परिवार शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी है। इसके बाद हल्दी, संगीत समेत सभी सेरेमनी होंगीं।


कपूर खानदान की विरासत RK बंग्लो को इस ग्रैंड वेडिंग के लिए चुना गया है। सूत्र ने कहा, “फैमिली का मतलब द वर्ल्ड फॉर द कपूर है। यह शायद इस पीढ़ी की आखिरी कपूर शादी है। इसलिए वे इसे अपनी रूट्स के करीब रखना चाहते हैं।” इस भव्य बंगले में एक विशाल लॉन है और जो कपल की शादी में दोस्तों, फैमिली और गेस्ट के लिए काफी बड़ा है। रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 20 जनवरी 1980 को RK हाउस में ही हुई थी।


शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों की फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स भी शामिल होंगे। इस शादी में शामिल होने वाले कुछ गेस्ट के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कपल के बेस्ट फ्रेंड डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन समेत कई सेलेब्स शादी में शामिल होंगे।


रणबीर कपूर ने अपनी शादी में सालों से उनके साथ काम कर रहे टेक्नीशियन, हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट स्पॉट बॉयज और सभी असिस्टेंट्स को भी इनवाइट किया है। इस शादी में 450 से ज्यादा गेस्ट शामिल होंगे, जिसके लिए ‘शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स’ को अपॉइंट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद आलिया और रणबीर हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button