Uncategorized

दंतेवाड़ा के CAF कैंप कासोली में जवानों ने मनाई होली, रंग-गुलाल के साथ दिखा उत्साह

दंतेवाड़ा जिले के कासोली स्थित CAF कैंप में पुलिस जवानों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया।इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कैंप परिसर में ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के बीच जवानों ने जमकर नृत्य किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

Advertisement

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होली के दिन ड्यूटी के बीच जवानों ने इस त्योहार को मिलजुल कर मनाते हुए आपसी एकता और उत्साह का संदेश दिया।जवानों ने कहा कि परिवार से दूर रहते हुए भी साथी ही उनका परिवार हैं और इसी के साथ वे हर त्योहार को मिलकर मनाते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button