रायपुर
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया मतदान….

रायपुर – लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने अपनी पत्नी के साथ फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र को और मजबूत किया जा सके।




