
छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो चुकी है.
मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटरों की भीड़ है. इस बार के चुनाव में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं.
इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं.




