रायपुर

राजधानी में चोरी का नया ट्रेंड! गैस सिलेंडर बने चोरों की पहली पसंद

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में चोरी का तरीका अब बदलता नजर आ रहा है। शातिर चोर अब घरों से गैस सिलेंडर चोरी को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के बजाज कॉलोनी का है, जहां एक कारोबारी के घर से आंगन में रखा गैस सिलेंडर पार कर दिया गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी रितेश उप्पल ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक शातिर चोर मौका पाकर सिलेंडर उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं इस नई तरह की चोरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button