रेल हादसा : पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुँचे बिलासपुर, घायलों से की मुलाकात….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेल हादसे के बाद पूरे प्रदेश में ग़म और गुस्से का माहौल है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
दीपक बैज सिम्स, जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों से बातचीत की और उनके इलाज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हादसे के लिए रेलवे और केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया।
दीपक बैज ने कहा कि यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ से हर साल रेलवे को अरबों की आमदनी होती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है और आधुनिक तकनीक के दावे सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित हैं।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।रेल हादसे के बाद अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है, लेकिन फिलहाल लोगों की निगाहें जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।




