जांजगीर-चाम्पा

खनिज विभाग का छापा, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप….

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन, एक हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।

Advertisement

सभी वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button