व्यापारी को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा – खोखसा ओवरब्रिज के पास व्यापारी को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराने वाले आरोपी को सायबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस ने पकड़ लिया है।
घटना 26 अक्टूबर की रात की है, जब व्यापारी महेंद्र मित्तल परिवार के साथ रानीसती मंदिर लछनपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने मोटरसाइकिल से उनकी कार को ओवरटेक कर सामने रोक लिया और खिलौना पिस्टल लहराकर डराने की कोशिश की। व्यापारी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक और थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडेय की टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी कन्हैया कश्यप (25 वर्ष), निवासी चंडीपारा पामगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से खिलौना पिस्टल, एक बटनदार चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ धारा 162(2) BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर और सायबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।




