रबी सीजन- समितियों में रासायनिक खाद की किल्लत क्षेत्र के किसान परेशान

(मुन्ना पांडेय) : सरगुजा – इन दिनों क्षेत्र के किसान रबी सीजन- में धान थरहा रोपाई करने में जुटे हुए हैं लेकिन समितियों में रासायनिक खाद इफको यूरिया नहीं होने से दुकान से ऊंचे दामों में रासायनिक खाद खरीद कर खेतों में डाल रहे हैं। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधको ने बताया कि जिले के ओर मांग पत्रक भेजकर खाद मंगाई गई है लेकिन नहीं आया है।
किसानों का कहना है प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने की दावे को साबित करते हुये समितियों के जरिए खाद मुहैया कराये। साबित हो रहा है। लखनपुर कुंवरपुर कंचनपुर तराजू कोरजा सहित आसपास के ग्रामीण किसान खाद नहीं मिलने से काफी परेशान है। शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए समितियों में तत्काल रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की बात कही है। लखनपुर एवं कुंवरपुर सहित आसपास क्षेत्र के किसान गर्मी सीजन में मजबूरन किसी तरह जुगाड से धान ऱोपाई कर रहे हैं। खाद की मांग है पर समितियों में कहीं खाद नहीं है।




