अम्बिकापुर

विशेष आरक्षित पड़ो जनजाति महिला को पिटा –मामला दर्ज

(मुन्ना पांडेय) : सरगुजा – राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष आरक्षित पड़ो जनजाति महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी की शाम करीब छः बजे पिडिता केन्दी बाई पति स्व केन्दू राम उम्र 65 वर्ष जाति पंडों अपने रिस्तेदार तुलसी के घर उसके बेटे की आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। खाना खाने के बाद आंगन में बैठी हुई थी तभी तुलसी का भाई लोखो उर्फ बनस राम निवासी ग्राम परसोडीकला पड़ोपारा नशे के हालात में आया और पिडिता से बोला कि तुम यहां क्यों आई हो। कौन बुलाया है।

Advertisement

अश्लील गालियां बकते हुए जान से मार कर फेंक देने की धमकी देने के साथ डडे से मारपीट करने पर आमदा हो गया और मारपीट किया। पिडित
महिला 20 फरवरी को थाना उपस्थित आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। धारा सदर 296 (बी ) 351(3) 115(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button