अम्बिकापुर

पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक पेड़ से युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Advertisement

प्रारंभिक तौर पर दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button