अम्बिकापुर

कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कलेक्टर सरगुजा ने जिले में बढ़ रही ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नया समय 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में प्रथम पाली सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक संचालित होगी। वहीं शनिवार को पहली पाली 8:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12:15 से 4:15 बजे तक रहेगी।

Advertisement

एक पाली में चलने वाली स्कूलों के लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को इन स्कूलों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी निजी, शासकीय तथा अनुदान प्राप्त विद्यालयों को इसे पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button