देश

कांग्रेस ने 10 और सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान,कन्हैया कुमार को मिला यहाँ से टिकट..

Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 नामों की सूची जारी की है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से इस बार मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को उतार दिया है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के  लिस्ट में कुल 10 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है।

Advertisement

इसके अलावा पंजाब की 6 सीटों पर भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पंजाब की अमृतसर सीट पर गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट पर उज्ज्वल रेवती रमन सिंह पर भरोसा जताया गया है।

Advertisement

एक दिन पहले ही कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की थी जिसमें 16 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा की कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह को उतारा है।

वहीं चंडीगढ़ सीट पर पवन बंसल का टिकट काटकर मनीष तिवारी पर भरोसा जताया गया है। इस लिस्ट में ओडिशा के 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे।इसके अलावा गुजरात में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button