देश

अंतिम चरण के चुनाव में 9 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत वोट….

Advertisement

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है. इस बीच 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है. सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत मतदान हुआ है. सभी चरण की मतगणना 4 जून को होगी. इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं. इस चरण में चार एक्टर मैदान में हैं, इसमें कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button