देश

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब…..भीड़ के कारण टूट गया मंच

Advertisement


देश में लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया है। इस रोड शो के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है की पीएम मोदी खुली जीप में सवार है ंऔऱ लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ नजर आ रही है। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक हादसा भी हो गया। मिल रही जानकारी के अनुसार, जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

Advertisement


बताया जा रहा है कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे। जिसके चलते मंच गिर गया। गोरखपुर के कटंगा चौराहे से शुरू हुआ पीएम मोदी का ये रोड शो छोटी लाइन तक करीब एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चला। रोड शो के रूट में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई जगहों पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे।

इस रोड शो के दौरान वहां जमा भीड़ के हाथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा नजर आया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में कमल का कटआउट नजर आया। पीएम यह कटआउट भी लोगों को दिखा रहे थे। पीएम मोदी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी इस रोड शो में नजर आए। इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी नजर आए। भीड़ प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा भी कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button