Uncategorized

नकाबपोश 10 लुटेरे गिरफ्तार, रात एक बजे ऐसे देते थे घटना को अंजाम…..

(आशीष मौर्य) : मस्तूरी के गतौरा बाजार के पास ट्रैक्टर और हाइवा चालको को रोककर लूट पाट करने वाले करीब 10 युवकों को मस्तूरी पुलिस नें हिरासत मे लिया है जिसमे से एक नाबालिग है .

Advertisement

बीते कुछ महीनों से पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी की रात करीब एक बजे के बाद वाहन के ड्राइवर और सहयकों से चाकू की नोक पर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

Advertisement

पकड़े गये सभी आरोपी स्थानीय निवासी है. जो सड़क पर आवारा मवेसियो को बैठाकर वाहन के रुकने का इंतजार करते थे, आरोपियों नें तीन अलग अलग लूट की वारदात को अंजाम दिया है, जिनके पास से लूटी गयी मोबाइल, नगद और अन्य समान पुलिस नें बरामद किया है.

आरोपी चहरे पर नकाब पहनकर घटना को अंजाम देते थे, ताकि उनकी पहचान ना मिल सके.लेकिन 3 दिन पहले हुए लूट की वारदात के समय एक आरोपी को ड्राइवर नें पहचान लिया, जिसके बाद सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये.

मामले मे मस्तूरी पुलिस नें 3 अलग अलग घटनाओ नें लूट का मामला दर्ज कर 10 लोगो को गिरफ़्तार किया है.

Related Articles

Back to top button