देश

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार…..ड्रग्स तस्करी का आरोप


(शशि कोन्हेर) : पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को चंडीगढ़ में उनके सेक्टर 5 स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पंजाब पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी पर कोई बयान जारी नहीं किया है। गिरफ्तारी के दौरान खैरा फेसबुक पर लाइव हुए। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से बहस करते दिख रहे हैं। लाइव वीडियो में डीएसपी अचरू राम शर्मा के द्वारा खैरा को यह कहते हुए सुना और देखा जा रहा है कि एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है। आपके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत मिले हैं।

एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में खैरा और पुलिस के बीच कई मिनट तक बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जलालाबाद ले गई। खैरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनडीपीएस केस को रद्द कर चुका है।

पुलिस वैन में चढ़ने से पहले खैरा को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

एक पोस्ट में लिखा, “राजनीतिक मतभेदों को एक तरफ रख दें। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर भोलाथ के विधायक और भगवंत मान और आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कट्टर आलोचक सम्मानित सुखपाल खैरा के खिलाफ साजिश और राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हुई गिरफ्तारी की निंदा करता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button