दुर्ग

मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़….

दुर्ग पुलिस ने शहर के बीचों-बीच चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने रेड मारकर लॉज से दो पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। मामले में पीटा एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, जलाराम लॉज में मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर की आड़ में लंबे समय से कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू शामिल हैं।

 

दुर्ग के डीआईजी-एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि आसपास किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button