दुर्ग

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, पंजाब से जुड़े हैं तार….

दुर्ग में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। मोहन नगर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में चिट्टा बेचने वाले गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 460/2025 की विवेचना के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

Advertisement

 

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले से पकड़े गए तस्करों से जुड़े हुए हैं और संगठित होकर हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई और बिक्री का काम कर रहे थे। आरोपी आपस में व्हाट्सएप कॉल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए नशे की खरीद-फरोख्त कर रहे थे।अब तक इस प्रकरण में कुल 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने साफ किया है कि जो भी अन्य आरोपी इस नेटवर्क से जुड़े होंगे, उनकी तलाश कर गिरफ्तारी की जाएगी।

 

गिरफ्तार आरोपी

  1. हरीष कुमार सोनी (श्रमीक नगर छावनी)
  2. प्रशांत मशीह (हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल)
  3. सौरभ शर्मा (भिलाई नगर)
  4. निहाल राय (सेक्टर-01 भिलाई, थाना भिलाई भट्टी)
  5. अब्दुल इरफान (हाउसिंग बोर्ड, भिलाई थाना जामुल)
  6. पी. तुलसा राव (सेक्टर-01 भिलाई, थाना भिलाई भट्टी)
  7. अब्दुल समीर (हाउसिंग बोर्ड, भिलाई थाना जामुल)

दुर्ग पुलिस का कहना है कि जिले से नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button