प्रतीक उपवेजा ने श्रवण बाधित बच्चों संग मनाया डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन

बिलासपुर में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार, 13 दिसंबर को एक मानवीय और संवेदनशील पहल देखने को मिली। प्रतीक उपवेजा ने डॉ. महंत का जन्मदिन श्रवण बाधित बालिका विद्यालय, निवेदिता भवन छात्रावास, नूतन चौक में मनाया।
इस अवसर पर प्रतीक उपवेजा ने श्रवण बाधित बालिकाओं के साथ समय बिताया, उनके साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार व आवश्यक सामग्री भेंट की। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
प्रतीक उपवेजा ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. चरणदास महंत का संपूर्ण राजनीतिक जीवन समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।कार्यक्रम के दौरान छात्रावास प्रबंधन, शिक्षिकाएं, और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. चरणदास महंत के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस आयोजन के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि खुशी के अवसर केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों के साथ साझा किए जाने चाहिए।




