छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 5–5 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद – नक्सल मोर्चे पर गरियाबंद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। 5–5 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं, दोनों ही एरिया कमेटी मेंबर बताए जा रहे हैं।

Advertisement

दोनों नक्सलियों ने गरियाबंद के उप पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद पुलिस की पूना मोद्दोल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले 8 नवंबर को सात नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था। वहीं वर्ष 2025 में अब तक कुल 19 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिससे नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

फिलहाल अब से कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, जिसमें आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button