जांजगीर-चाम्पा

पुलिस की त्वरित कार्यवाई, 24 घंटे में सामूहिक बलात्कार के 7 आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सामूहिक अनाचार के आरोपियों को केवल 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर गंभीर अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

Advertisement

थाना चांपा क्षेत्र में दिनांक 28-29 सितंबर की रात एक महिला के साथ हुए जघन्य अपराध की रिपोर्ट पर जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। घटना के समय आरोपियों ने महिला को मोटरसाइकिल में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक अनाचार किया और फरार हो गए थे।

Advertisement

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने चांपा क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पदीप मनहर, शिवम बंजारे, कृष्णा खुटे, अनिल महिलांगे, सुरज टंडन, दीपेश कुमार कुर्रे और शानू मीरझा। सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया।पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी दक्षता ने यह संदेश दिया कि ऐसे जघन्य अपराध में संलिप्त किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

 

जिला पुलिस कप्तान विजय कुमार पांडेय ने इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और समाज की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और अपराधियों को शीघ्र ही कानून के कठघरे में लाया जाएगा।था ना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक और टीम के अन्य अधिकारियों की विशेष भूमिका रही। यह कार्रवाई समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना को मजबूत करने वाली साबित हुई।

Related Articles

Back to top button