जांजगीर-चाम्पा

कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले 3 ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, 115 टन कोयला जब्त

जांजगीर-चांपा पुलिस ने कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रेलर और करीब 115 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement

मामला थाना चांपा क्षेत्र का है, जहां प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा के लिए भेजे जा रहे कोयले की गुणवत्ता खराब मिलने पर जांच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि ड्राइवरों ने अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में अच्छे कोयले को उतारकर उसकी जगह घटिया कोयला भर दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में शेख सरफरोज निवासी गढ़वा झारखंड, अजमत अंसारी निवासी गढ़वा झारखंड और रामचन्द्र निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव समेत चांपा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button