जशपुर

एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्यवाई, गौ तस्करी का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

जशपुर – पुलिस के ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार चल रहे गौ तस्करी के कुख्यात आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है। 21 सितम्बर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 4 नग गौवंशों को मुक्त कराया था। उस वक्त आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।

Advertisement

तभी से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में थी। मुखबिर और टेक्निकल टीम की मदद से कुख्यात गौ तस्कर इमरान खान को थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम साईं टांगर टोली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisement

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि : गौ तस्करी के मामले में फरार कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी रहेगा।

पुलिस के मुताबिक इमरान खान आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी और चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि गौ तस्करी और संगठित अपराध पर ऑपरेशन अंकुश के तहत शिकंजा कसना जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button