बिलासपुर

थाना प्रभारी पर ढाबा संचालक से मारपीट और बदसलूकी का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चकरभाठा थाना प्रभारी पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे हैं। ढाबा संचालक के साथ कथित दुर्व्यवहार का यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हाईवे स्थित गुरुनानक ढाबा संचालक कुशल मखीजा ने थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

पीड़ित के मुताबिक, उनके ढाबे के सामने खड़ी एक बिना नंबर की बाइक को पुलिस जब्त कर थाने ले गई। जब वे जानकारी लेने थाने पहुंचे, तो आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, मारपीट की गई और करीब 3 घंटे तक थाने में बिठाकर रखा।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि वे सिख समाज से हैं और मारपीट के दौरान उनकी दाढ़ी पकड़कर बदसलूकी की गई, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Advertisement

घटना के बाद सिख समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने डीएसपी स्तर की जांच के निर्देश दिए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।अब देखना होगा यह पुलिस की दबंगई है या कानून के तहत कार्रवाई…

 

Related Articles

Back to top button