छत्तीसगढ़
शोक संदेश : शंतुला सोनवानी के निधन पर शोक

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में कार्यरत श्री जी. पी. सोनवानी (अधीक्षण अभियंता), निवासी हर्ष श्रृंगार कॉलोनी, राजकिशोर नगर, बिलासपुर की धर्मपत्नी श्रीमती शंतुला सोनवानी का आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को, 58 वर्ष की आयु में दु:खद निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार दिनांक 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को दोपहर 3 बजे, सरकंडा मुक्तिधाम में किया जाएगा।
वे श्री दीपक सोनवानी (पुत्र) एवं सुश्री ज्योति सोनवानी व सुश्री पूजा सोनवानी (पुत्रियाँ) की माता थीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।




