रायगढ़
लूट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने लूट की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए जोगीडीपा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 10 जून की रात आरोपियों ने पहले एक युवक से मारपीट कर उसकी बाइक और नकदी लूटी, वहीं दूसरी घटना में एक युवक को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी और शाहीद सारथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि लूटपाट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




