रायगढ़

होली से पहले पुलिस की सख्ती, 100 से ज्यादा निगरानी बदमाशों को एसएसपी की सख्त चेतावनी

रायगढ़ – होली पर्व से पहले रायगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 100 से अधिक निगरानी, गुंडा और आदतन बदमाशों को पुलिस कार्यालय में तलब किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अपराधों से तौबा कर लें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने चिन्हित बदमाशों को अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सुधार का अवसर दे रही है, लेकिन दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।होली के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि थानों में दर्ज निगरानी और गुंडा सूची के व्यक्तियों को बुलाकर चेतावनी दी जाए। इसी क्रम में आज एसपी कार्यालय में सामूहिक परेड कराई गई।

Advertisement

पुलिस ने नशा मुक्ति, पुनर्वास और रोजगार में सहयोग का भरोसा भी दिलाया, ताकि ये लोग सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, छेड़खानी या संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ है सुधार का मौका अभी है, लेकिन कानून तोड़ने पर सख्ती तय है।

Related Articles

Back to top button