जांजगीर-चाम्पा

4 महीने की मासूम की संदिग्ध मौत, घर के पीछे गड्ढे में मिला शव, अपहरण व हत्या की आशंका….

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में रविवार को एक 4 महीने 7 दिन की मासूम बच्ची की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। बच्ची दोपहर में मां के साथ सो रही थी और अचानक लापता हो गई।

Advertisement

धाराशिव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही घंटों बाद बच्ची का शव घर के पीछे बने करीब 2 फीट गहरे गड्ढे में पानी में तैरता हुआ मिला।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या और अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button