छत्तीसगढ़
उप पुलिस अधीक्षकों का हुआ तबादला, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर – राज्य शासन ने व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत तीन उप पुलिस अधीक्षकों (डीडी 2022 बैच) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। आदेश के तहत अजय कुमार सिंह को दुर्ग से नारायणपुर, रोशन आहूजा को बिलासपुर से बीजापुर, और प्रांशु तिवारी को रायपुर से सुकमा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।




