जांजगीर-चाम्पा

अशोभनीय आचरण पर सख्त कार्रवाई: SP विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक को किया निलंबित

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अमार्यादित आचरण के मामले में एक बड़ा निर्णय लिया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक शिव बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

मामले की जानकारी के अनुसार, आरक्षक शिव बघेल के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से विवाह किया है। इस शिकायत की जांच एक राजपत्रित अधिकारी से कराई गई, जिसमें आरक्षक का आचरण अनुशासनहीन और अमर्यादित पाया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 20 मई को आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, उसके विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में अनुशासन और मर्यादा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button