छत्तीसगढ़
मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 50 लाख के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर को मार गिराया गया है।
जवानों को इलाके में शीर्ष नक्सली की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।




