जशपुर

जंगल में पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, 1.02 लाख रुपए जब्त.

जशपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलडेगी जंगल (पत्थलगांव) में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1.02 लाख रुपये नकद, 06 मोटरसाइकिल एवं ताश पत्ते जब्त किए गए।

Advertisement
शशिमोहन सिंह (एसएसपी, जशपुर)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलडेगी जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक विनित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा।

Advertisement

छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें एसडीओपी पत्थलगांव और थाना प्रभारी को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से कुल 1.02 लाख रुपये नकद बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों में शेरू खान, त्रिभुवन सिंह, श्रवण साय, शुकरू यादव, सदर राम, चंद्रप्रकाश और मदन यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button