खेल
IND vs AUS Semi-final : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 265 रनों का लक्ष्य

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
कंगारू टीम ने अपने फैसले को सही साबित किया और 264 रन बनाकर टीम ऑलआउट हुई. अब यदि टीम भारत को फाइनल का टिकट कटाना है, तो 265 रन बनाने होंगे.




