बिलासपुर

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा छापेमारी कर हुक्का बार का अवैध संचालन बंद कराया गया।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

छापेमारी में पुलिस ने हुक्का उपकरण, कोयला, चिलम, पाइप, कोल हीटर, नगदी ₹3000 और तीन मोबाइल फोन जप्त किए हैं।पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगी है और आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button