रायपुर
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, 100 गुना पैसे करने का झांसा देकर थमा दिए नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर से नोट ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए रुपये सौ गुना करने का झांसा देकर जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि शातिर ठग राहुल भारती और उसके साथी तथाकथित तांत्रिक मयंक दास ने पूजा-पाठ के नाम पर असली नोट लेकर नकली चिल्ड्रन नोटों से भरा थैला थमा दिया और फरार हो गए।पीड़ित रुस्तम कुर्रे, निवासी साहू पारा गुढ़ियारी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं यह कोई बड़ा ठगी गिरोह तो नहीं।




