छत्तीसगढ़बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूथरा शरीफ को प्रदान किया कचरा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत इंतेजामिया समिति दरगाह लूथरा शरीफ को 1.57 लाख रुपये मूल्य का ई-रिक्शा (ई-कार्ट) प्रदान किया।

Advertisement

यह पहल स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ई-रिक्शा से अपशिष्ट प्रबंधन और पृथक्करण की प्रक्रिया सुगम होगी, जिससे दरगाह परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Advertisement

गुरुवार को एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडेय ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूथरा शरीफ के सचिव रियाज़ अशरफी को ई-रिक्शा की चाबी सौंपते हुए इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जयप्रकाश सत्यकाम, ग्राम पंचायत लूथरा के सरपंच चंद्रमणि सिंह मरावी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, उप-सरपंच जीवन लाल, मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी अब्दुल करीम, कमेटी के खजांची रौशन खान, फिरोज खान, नारायण सिंह मेरावी, परसराम कैवर्त, शेख अब्दुल गफ्फार खान, अब्दुल शहनवाज, अब्दुल नईम, आशिष शर्मा, हाजी शेर मोहम्मद, उस्मान खान, हाजी साबिर, शेख निजामुद्दीन और मोहन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एनटीपीसी सीपत के उप महाप्रबंधक (सीएसआर) शैलेश चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस पहल से अपशिष्ट परिवहन की चुनौती का समाधान होगा और स्वच्छता व बेहतर पर्यावरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button