मुंगेली

जनरल स्टोर में लगी भीषण आग , जलकर हुई खाक….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले के शंकर वार्ड अंतर्गत मल्हापारा में स्थित पूनम जनरल स्टोर में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते तीन मंजिला दुकान पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की घटना रात करीब 9:30 बजे की है। घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन आरोप है कि दमकल गाड़ियां घंटों की देरी से मौके पर पहुंचीं

Advertisement

आसपास के लोगों और दुकानदार का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो इतना बड़ा नुकसान होने से रोका जा सकता था। घटना के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।देर से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। इस हादसे में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकानदार ने दमकल विभाग पर संसाधनों की कमी का आरोप लगाया है। आग बुझाने के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button