दुर्ग

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार; ₹44,100 नकद और 9 मोबाइल जब्त

दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के स्टील नगर कैम्प-1 स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश पर हार-जीत का दांव लगाते 10 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ₹44,100 नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सत्य साई होटल के पास स्थित एक मकान में जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Advertisement

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button