दुर्ग
दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत….

दुर्ग–बेमेतरा मार्ग के धमधा थाना क्षेत्र के हीरेतरा गांव में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की नींव खुदाई के दौरान अचानक एक कमजोर दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आए दो मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे में ईश्वरी गायकवाड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नमूलाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक पिंडरावन गांव के निवासी थे और यहां मजदूरी कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में दीवार के कमजोर होने और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन न किए जाने की बातें सामने आ रही हैं।
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से कड़ा रुख अपनाने की मांग की है।




