दुर्ग

अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत, एक घायल

दुर्ग – कवर्धा घूमने गए तीन दोस्तों की कार देर रात लौटते वक्त अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका साथी गंभीर रूप से घायल है।

Advertisement

यह घटना बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े पूरदा के पास लिटिया-बोरी मार्ग पर हुई। जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे तीन दोस्त भिलाई से स्विफ्ट कार (सीजी 08 एएन 3214) में कवर्धा के लिए निकले थे। देर रात लगभग 9 बजे लौटते समय तेज रफ्तार और लहराकर कार चलाने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

Advertisement

 

इस हादसे में पीछे बैठे आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहा दीपक सिंह घायल हो गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बताया है। घायल ड्राइवर दीपक सिंह को पुलिस ने इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Back to top button