जशपुर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: फरार मोस्ट वांटेड आरोपी जंगल से गिरफ्तार, SSP ने दी टीम को शाबाशी

 

Advertisement

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए मोस्ट वांटेड आरोपी रितेश प्रताप सिंह को सरबकोम्बो बादलखोल जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद SSP ने दो पुलिसकर्मियों को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Advertisement

2 जून को पेशी के बाद आरोपी रितेश प्रताप सिंह कुनकुरी से लौटते वक्त लोरो घाट के पास पुलिस की चलती बस से कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जशपुर एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

फरारी के बाद से ही आरोपी की तलाश में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। लगातार दबिश के बाद मुखबिर से सूचना मिली कि रितेश बादलखोल के जंगल में छिपा हुआ है और फरार होने की तैयारी में है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर रितेश को धर दबोचा। आरोपी पर नाबालिग लड़की से मारपीट, प्रताड़ना और गंभीर अपराधों में पहले से ही केस दर्ज है।

रितेश पर BNS की धारा 296, 115(2), 118, 64 व 62 के तहत थाना नारायणपुर में मामला दर्ज है और उसे 20 मई को ही जेल भेजा गया था। फरारी के बाद उसके खिलाफ धारा 262 के तहत नया केस थाना दुलदुला में दर्ज किया गया था।पुलिस टीम में थाना प्रभारी दुलदुला कृष्ण कुमार साहू, बगीचा प्रभारी संतलाल आयाम, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे सहित कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई को प्रोफेशनल बताया और टीम को बधाई दी। निरीक्षक संतलाल आयाम और आरक्षक बसंत खुटिया को नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

 

Related Articles

Back to top button