जशपुर

56 किलो गौ मांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई….

जशपुर जिले में पुलिस को गौवंश वध और मांस बिक्री के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना तपकरा क्षेत्र के ग्राम पोकपानी में गौवंश काटे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। मौके से 56 किलो गौ मांस और मांस काटने के औजार बरामद किए गए हैं।

Advertisement

 

Advertisement

मामला 18 जुलाई का है जब तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोकपानी स्कूलटोली में कुछ लोग गौवध कर मांस तैयार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम पोकपानी पहुंची, उन्होंने कुछ लोगों को एक बाड़ी में संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने चार लोगों को पकड़ने में सफलता पाई।

 

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं : 1. अनमोल खाखा (27 वर्ष), निवासी ग्राम पोकपानी
2. प्रकाश खाखा (40 वर्ष), निवासी खरवा टोली
3. प्रकाश खाखा (45 वर्ष), निवासी सिहारटोली
4. अनुज कुजूर (33 वर्ष), निवासी सेमरताल

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा – “जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत 56 किलो गौ मांस जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

एसएसपी शशिमोहन सिंह

 

पुलिस ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो एक बर्तन में भारी मात्रा में कटा हुआ मांस और मांस काटने के औजार बरामद हुए। पशु चिकित्सक की जांच में मांस गौवंश का होना प्रमाणित हुआ।आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मांस खाने के लिए लाया गया गौवंश उन्होंने खुद खरीदा और काटा था। पुलिस अब फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

 

जशपुर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था का पालन कराने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि समाज में गलत मंशा रखने वालों के लिए कड़ा संदेश भी है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।

Related Articles

Back to top button