बिलासपुर
तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसा मोहतरा चौक के पास हुआ,मृतक युवक की पहचान विश्वनाथ दिनकर के रूप में की गई है,जो भनेसर गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विश्वनाथ की असमय मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है क्या हमारी सड़कों पर रफ्तार की बेलगाम रफ्तार को रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था है?




