रायपुर

ओवरलोड ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, दो सगे भाइयों की मौत….

राजधानी रायपुर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे से दहल उठी है। छेड़ीखेड़ी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास तड़के सुबह तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने तीन युवकों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि तीनों युवक सुबह नौकरी के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में से एक की शादी कुछ महीनों बाद होने वाली थी, जिससे परिवार का दुख और गहरा हो गया है।

Advertisement

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठ गए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री के भारी वाहन अक्सर ओवरलोड और तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग अब सख्त नियम और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button