रायपुर

गांजा तस्करी करते महिला समेत 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 किलो 100 ग्राम गांजा और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 3 लाख 61 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे रोड किनारे 2 पुरुष और 1 महिला संदिग्ध स्थिति में खड़े हैं और उनके पास ट्रॉली बैग में गांजा है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को धर दबोचा।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश निषाद, कमलेश निषाद और चंदादेवी निषाद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।

Related Articles

Back to top button