रायपुर

हुक्का पार्टी पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार, कई फरार….

रायपुर में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा थाना पुलिस ने निजी फार्म हाउस में आयोजित हुक्का पार्टी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह वीडियो वर्ष 2023 का है, जब छत्तीसगढ़ में हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और हुक्का बार पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया जा चुका था।

Advertisement

इसके बावजूद निजी फार्म हाउस में हुक्का पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस के बाउंसर अलकाब हुसैन उर्फ गोल्डी और फरहान कुरैशी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में अजय शंकर पांडेय उर्फ अज्जू पांडेय, त्रिपाठी, बाउंसर मोनू, बाउंसर आदर्श समेत अन्य लोग भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुक्का पॉट और फ्लेवर का उपयोग कानूनन प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हुक्का सामग्री कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी नेटवर्क की भूमिका है या नहीं।


Related Articles

Back to top button