रायपुर

बड़ा हादसा टला : ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन युवक बाल-बाल बचे….

रायपुर में मंगलवार शाम तेलीबांधा चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से बचना मुश्किल होता है, लेकिन इस बार किस्मत ने तीन युवकों की जान बचा ली।दरअसल, एक लंबे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और बाइक फिसलते हुए ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक ट्रेलर के बीच में फँसने के बावजूद सुरक्षित बाहर निकल आए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Advertisement

 

Advertisement

हालांकि इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर और बाइक की रफ्तार अधिक थी, लेकिन समय रहते वाहन रोक लेने से बड़ा हादसा टल गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के खतरों को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button