छत्तीसगढ़
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर हुई ईडी की रेड को लेकर कांग्रेस करेगी पुतला दहन…..

रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में इस कार्रवाई के खिलाफ कल बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और पुतला दहन करने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराएं।




